Noida News : कार से हूटर बजाने की वीडियो बनाने पर न्यूज़ चैनल की महिला पत्रकार को धमकी
Noida News : थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक महिला पत्रकार सुमन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक न्यूज चैनल में कार्य करती हैं। पीड़िता के अनुसार वह परथला सीएनजी पेट्रोल पंप पर अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए खड़ी थी, तभी एक गाड़ी तेज हूटर बजाते हुए आई। पीड़िता के अनुसार वह कार उसके आसपास चक्कर काटने लगी। उसने उनकी वीडियो बनानी शुरू की। पीड़िता के अनुसार वह गाड़ी किसी अधिकारी और नेता की नहीं थी। लेकिन लगातार हूटर बजा रहे थे। जैसे उन्होंने अपनी कार आगे बढ़ाई तीन लड़के दुसरी कार से उतरे और उनकी कार की चाबी निकाल कर बोले की वीडियो डिलीट करो नहीं तो तुमको मार कर जाएंगे। मर्डर करना हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है। हम जेल काट लेंगे।
उन्होंने महिला पत्रकार की गला दबाने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार एक ने शराब पी रखी थी। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की धमकी देते रहे। उन्होंने किसी तरह से फोन करके पुलिस को बुलाया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

