Noida News : नामी निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जूटी पुलिस

Jan 23, 2026 - 12:36
Noida News : नामी निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जूटी पुलिस
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के कुछ नामी स्कूलों को आज सुबह को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के आधार पर पुलिस के आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड, फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता जांच में जुट गए हैं। कुछ स्कूलों ने पेरेंट्स को सूचना देकर स्कूलों को बंद कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील किया है कि वे अफवाहों पर भरोसा ना करें।

 

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि आज सुबह को नोएडा के कई नामी निजी स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से सूचना मिली कि स्कूलों में बम प्लांट किए गए हैं, तथा बम धमाका किए जाएंगे। सूचना के आधार पर पुलिस के आला अधिकारी, बमनिरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड डॉग स्क्वाड स्कूलों में पहुंच गए। स्कूल की कक्षाओं को खाली कराकर स्कूलों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक कहीं पर कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। पुलिस को आशंका है कि यह फेक कॉल है। मालूम हो कि इससे पूर्व भी कई बार एनसीआर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी फर्जी ई-मेल आ चुका है। पूर्व में पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगो को गिरफ्तार भी किया था।