Greater Noida News : फास्ट्रेक कोर्ट के न्यायाधीश के अवकाश के चलते नहीं हो सकी अखलाक हत्याकांड में गवाही
Greater Noida News : थाना जारचा क्षेत्र मे हुए अखलाक हत्याकांड में शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी-1) में न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में अब 5 फरवरी को सुनवाई होगी।
Police Station Jarcha Greater Noida News : इससे पहले बृहस्पतिवार को सत्र न्यायालय ने स्थानांतरण याचिका (टीए) खारिज कर दी थी। आरोपियों के वकील ने 8 जनवरी को एफटीसी से किसी अन्य अदालत में मामले के स्थानांतरण करने के लिए याचिका दायर की थी। याचिका तब दायर की गई थी जब अखलाक की पत्नी इकरामन फास्ट ट्रैक कोर्ट में 23 दिसंबर-2025 के फैसले के बाद सुनवाई को दैनिक आधार पर आगे बढ़ाने के बाद अपना बयान दर्ज कराने आई थीं। मामले में अभी तक अखलाक की बेटी शाइस्ता के बयान ही अदालत में दर्ज किए गए हैं। जबकि अखलाक की पत्नी और बेटे दानिश के बयान दर्ज होने बाकी हैं। पीड़ित परिवार के अधिवक्ता युसुफ सैफी ने बताया कि न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में अब 5 फरवरी को सुनवाई होगी।

