Greater Noida News : शातिर बदमाश पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा, दूसरा फरार

Dec 28, 2024 - 14:02
Greater Noida News : शातिर बदमाश पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा, दूसरा फरार

 Greater Noida News :  थाना सूरजपुर पुलिस ने आज सुबह को एक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से एक ऑटो रिक्शा, अवैध हथियार, और विभिन्न जगहों से चोरी किए गए सामान को बेचकर इकट्ठी की गई 41 हजार रुपए की नकदी बरामद किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली इसके पैर में लगी है। इसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।


  पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस आज सुबह को चेकिंग कर रही थी, तभी एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बदमाश रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाते हुए भागने लगे। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।


 डीसीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गौरव पुत्र नन्हे नामक बदमाश के पैर में लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी सूरज मौके से भाग गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीमे छापेमारी कर रही है।

उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के पास से चोरी की वारदात में प्रयोग होने वाला ऑटो रिक्शा, देसी तमंचा, विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए सामान बेचकर इकट्ठी की गई 41 हजार रुपए नकदी बरामद की गई है उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने चोरी और लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।