Greater Noida News : पंखे के फंदे से लटका मिला महिला का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप
Greater Noida News : थाना कासना क्षेत्र के घंघोला गांव में ब्याही एक महिला का शव उसकी ससुराल में आज सुबह कोपंखे के फंदे से लटका हुआ मिला है। महिला के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
Police Station Kasna Greater Noida News : थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह को घंघोला गांव में रहने वाले अमित की पत्नी श्रीमती तनु उम्र 25 वर्ष का शव उनके घर पर पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि अमित ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी ने आत्महत्या किया है, लेकिन मृतका तनु के परिजनों ने आरोप लगाया है की शादी के समय से ही उसके ससुराल वाले दहेज की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दहेज की मांग पूरी नही होने पर तनु की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर अमित और उसकी मां आदि के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतका की वर्ष 2020 में अमित से शादी हुई थी।

