Noida News : कैंटर ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के परथला गोल चक्कर के पास एक कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दिया। उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 27 जुलाई की रात को एक कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए परथला चौक के पास बिलाल पुत्र गुलफाम निवासी खोड़ा कॉलोनी को टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

