Dadri News : गृह क्लेश के चलते युवक ने की आत्महत्या

Sep 6, 2026 - 19:51
Dadri News : गृह क्लेश के चलते युवक ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र के म्यू- दो सेक्टर में रहने वाले एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जनपद के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मनजीत शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी म्यू- दो सेक्टर दादरी ने रविवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी गृह क्लेश के चलते परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।