Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस के प्रभावी पैरवी के चलते पौने चार वर्ष में 2021 अपराधियों को मिली सजा
Noida News : योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की प्रभावी पैरवी के चलते 4 वर्ष में गौतम बुद्ध नगर में हत्या, पैक्सो एक्ट, दहेज हत्या, अपहरण, लूट ,डकैती जैसे जघन्य अपराध करने वाले 2021 अपराधियों को सजा हुई है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने आज सुबह को बताया कि एक जनवरी वर्ष 2025 से सितंबर माह तक पास्को एक्ट से संबंधित 40 अभियोगों, दुष्कर्म से संबंधित सात अभियोग, अपहरण से संबंधित पांच अभियोग, हत्या से संबंधित 48, डकैती से संबंधित चार, लूटपाट से संबंधित 41 अभियोग। गिरोह बंद अधिनियम से संबंधित 21 अभियोगों, चोरी से संबंधित 535, आर्म्स एक्ट से संबंधित 543 तथा अन्य मामलों से जुड़े 449 अभियोगों में 2021 अपराधियों को सजा दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ऑपरेशन कनविक्शन के तहत कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर रही है, जिसकी वजह से 98 अपराधियों को अब तक आजीवन कारावास, 25 अपराधियों को 10 वर्ष से 20 वर्ष तक के कारावास, 58 अपराधियों को 5 वर्ष से 10 वर्ष तक के कारावास से दंडित किया गया है। उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरुप पीड़ितों को समय से उचित न्याय मिलने के साथ-साथ अपराधियों को उनके द्वारा किए गए अपराध के लिए सजा दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

