Noida News : वीडियो लाइक कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर लाखों की ठगी

Jul 28, 2026 - 14:23
Noida News : वीडियो लाइक कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर लाखों की ठगी
Symbolic Image

Noida News : घर बैठे टेलीग्राम एप के माध्यम से वीडियो लाइक करके मोटी रकम कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया तथा उससे 5 लाख 17 हजार रुपए की ठगी कर ली।

 पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को उदयेन्दू शेखर श्रीवास्तव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा कहा कि वह घर बैठे सोशल मीडिया पर वीडियो लाइक करके मोटी रकम कमा सकते हैं। पीड़ित के अनुसार उन्होंने शुरुआती दौर में वीडियो लाइक करने पर उन्हें कुछ पैसा दिया। तथा धीरे-धीरे ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर उनसे अपने खाते में 5 लाख 17 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।