Noida News : बैंक मैनेजर और कर्मचारियों ने धोखाधड़ी करके महिला की एफडी तोड़ी , आठ लाख रुपए निकालने का आरोप
Noida News : साइबर क्राइम थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बैंक के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ धोखाधड़ी करके बैंक में जमा कराई गई उनकी एफडी को तोड़कर 8 लाख रुपए उनके खाते से निकाल लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपाय साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को श्रीमती गोल्डी पत्नी तनवीर निवासी ग्राम कुरैब थाना जेवर ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने इंडसइंड बैंक ब्रांच जेवर में एक अकाउंट खुलवाया है। जिसमें उन्होंने 30 लाख रुपए एफडी के रूप में जमा कराई थी। पीड़िता के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को उन्होंने एफडी कराई। बैंक के कर्मचारियों और मैनेजर ने धोखाधड़ी करके उनके सहमति के बिना उक्त एचडी को तोड़कर उनके खाते से 8 लाख रुपए निकाल लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार जब उन्होंने बैंक मैनेजर से इस बात की शिकायत की तो उन्होने उनके साथ बदसलूकी की। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

