Noida News : बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने निकाली 8 लाख 13 हजार रुपए की रकम
Noida News : थाना साइबर क्राइम में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 8 लाख 13 हजार रुपए निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले अभिषेक सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक ऑफ़ बड़ोदा के उनके खाते से अनधिकृत रूप से 8 लाख 13 हजार रुपए निकाल लिया। पीड़ित के अनुसार जब तक उन्हें इस बात की जानकारी हुई तब तक उनकी रकम खाते से निकली जा चुकी थी। बाद में उन्होंने अपना खाता बंद करवाया। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

