Noida News : कैंटर चालक ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत

May 10, 2026 - 19:33
May 10, 2026 - 19:35
Noida News : कैंटर चालक ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत

Noida News : थाना फेस- 3 क्षेत्र के सेक्टर 71 अंडरपास के पास रविवार की शाम को एक कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अज्ञात मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर 71 अंडरपास के पास से गुजर रहा था, तभी एक कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थाना प्रभारी ने बताया की मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैंटर चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। इस घटना के चलते अंडरपास पर काफी देर तक जाम लग रहा। 

Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में ऋषभ चौधरी पुत्र दिनेश कुमार उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अमन कुमार पुत्र मनोज कुमार मूल निवासी जनपद मोतीहारी बिहार उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।