Noida News : करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जयपुर जिलाध्यक्ष बने राजकुमार सैनी

Noida News : दिल्ली एनसीआर में सक्रिय करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने जयपुर क्षेत्र के नींदड़ में अशोक सैनी के आवास पर संगोष्ठी आयोजित की। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं चौधरी प्रेमराज भाटी उपस्थित हुए।
Noida News :
संगोष्ठी के दौरान क्षेत्र के लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया एवं संगठन की विचारधारा के साथ जिला, तहसील एवं वार्ड नंबर 1 व 2 की कार्यकारिणी का विस्तार किया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि राजस्थान में संगठन को सशक्त करने के लिए जयपुर जिलाध्यक्ष के रूप में राजकुमार सैनी को नियुक्त किया। तहसील आमेर के अध्यक्ष मुकेश कुमार बोहरा, तहसील चोमू के अध्यक्ष हरपुल चंद्र प्रजापति, सक्रिय सदस्य मोतीलाल माली नरेंद्र कुमार बोहरा हंसराज कुमावत को संगठन की सदस्यता दी।