Noida News : उद्यमियों ने आर्थिक नीतियों की सराहना कर पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

नोएडा के उद्यमियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को श्रद्धाजंलि देने के बाद आयोजित कार्यक्रम में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि देश कि वे एक महान अर्थशास़्त्री थे। उनकी आर्थिक नीतियों की सराहना भारत ही नहीं संपूर्ण जगत करता है। भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन चुका है। इस सफलता की नींव वास्तव में पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने ही रखी थी। तत्कालीन वित्त मंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था की गंभीर हालत को समझते हुए और समय की मांग को भांपते हुए तत्कालील प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के मार्गदर्शन में नई आर्थिक नीति 1991 लेकर आए। नई आर्थिक नीति में कई बड़े सुधार किए गए। इसकी मदद से ही डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत को तरक्की का रास्ता दिखाया।
एनईए अध्यक्ष ने कहा कि देश कि वे एक महान अर्थशास़्त्री थे। उनकी आर्थिक नीतियों की सराहना भारत ही नहीं संपूर्ण जगत करता है। उन्होंने संस्थाओं के निजीकरण, विदेशी पूजी निवेश के लिए रास्ता खोला। उनके द्वारा किये गये आर्थिक सुधारों से भारत की अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान हुई। उन्होंने कहा कि उनका जाना हमारे देश के लिए बहुत बडी क्षति है। उनके द्वारा राष्ट्र की अर्थव्यवस्था एवं उद्योग को महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए हमेशा जाना जाएगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान विपिन कुमार मल्हन, मुकेश कक्कड, धर्मवीर शर्मा, मोहन सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, मौ. इरशाद, आरएम जिंदल, अजय सरीन, संदीप विरमानी, आलोक गुप्ता, कमल कुमार, विरेन्द्र नरूला, राजन खुराना. जीके बंसल, प्रदीप मेहता, नीरू शर्मा, ओम प्रकाश, इन्दरपाल खांडपुर, पियूष मंगला, एसके मल्होत्रा, सुनील जैन, सुधीर सिंह, हेमेन्द्र चैहान सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे ।