Noida News : डीजी फायर सुजीत पांडे ने 300 मीटर ऊंचाई तक जाकर आग बुझाने वाले फायर टेंडर का देखा डेमो
Noida News : कंप्रेस्ड एयर फोम आधारित हाईराइज हायर फाइटिंग व्हीकल जो की 300 मीटर ऊंचाई तक जाकर हाईराइज बिल्डिंग में लगे आग को बुझा सकता है उसका आज डेमो नोएडा के सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग पर हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के फायर विभाग के डीजी सुजीत पांडे मौजूद रहे। उन्होंने डेमो का पूरा जायजा लिया तथा जिन कंपनी द्वारा यह फायर टेंडर बनाया गया है उनके लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि नोएडा में बहुत सारी हाईराइज बिल्डिंग है। अभी तक नोएडा में 100 मीटर तक की ऊंची बिल्डिंग में लगने वाली आग को बुझाने के लिए फायर टेंडर है। उन्होंने बताया कि 300 मीटर की ऊंचाई तक जाकर आग बुझाने वाले फायर टेंडर से नोएडा की हाईराइज बिल्डिंग में लगने वाली आग पर तुरंत काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने फायर विभाग को 184 करोड रुपए दिया है। इस धनराशि से इस तरह के वाहन खरीदी जाएंगे। मौजूदा समय में गुजरात अग्निशमन विभाग के पास इस तरह के दो वाहन हैं।

