Greater Noida News : एटीएम मशीन से पैसा निकालने गए व्यक्ति से धोखाधड़ी कर दो बदमाशों ने कार्ड बदलकर रकम निकाली
Noida News : एटीएम मशीन से पैसा निकालने गए एक व्यक्ति की मदद करने के बहाने दो बदमाशों ने उनका कार्ड बदल लिया तथा उनके खाते से एक लाख 16 हजार रुपए निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि सोमवार को मेघराज शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह फेडरल बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गए थे। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने एटीएम मशीन से पैसा निकालने के लिए कार्ड डाला तो कार्ड मशीन के अंदर फस गया। इसी बीच दो अज्ञात व्यक्ति वहां पर आए। उन्होंने उनकी मदद करने का आश्वासन दिया तथा कार्ड निकालने के लिए कहा कुछ देर बाद उन्होंने कार्ड निकाल कर उन्हें दे दिया। वह घर चले गए। बाद में उन्हें पता चला कि बदमाशों ने उनके खाते से 1,16,000 रूपए निकाल लिया है। पीड़ित के अनुसार कार्ड निकालते समय बदमाशों ने धोखे से उनका कार्ड बदल लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

