Greater Noida News : दस्तावेजों का दुरुपयोग कर जीएसटी नम्बर लिया, करोड़ो की ठगी
Noida News : थाना बादलपुर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने उसके दस्तावेज का दुरुपयोग करके जीएसटी नंबर रजिस्टर्ड करवा लिया तथा उसके आधार पर करोड़ो रूपए की ठगी कर ली।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि अंशुल शर्मा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम बिश्ननौली के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार वह हीरो मोटर दादरी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि उसके गांव के ही रहने वाले शिवम उर्फ जैगुआर पुत्र विजेंद्र ने वर्ष 2018 में उसे नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। उसने उसपर विश्वास करके अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा कुछ खाली कागजों पर हस्ताक्षर कर बायोडाटा आदि दे दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उसे नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया, लेकिन नौकरी नहीं लगवाया। उनका आरोप है कि शिवम ने पीड़ित के दस्तावेजों का दुरुपयोग करके यह कंपनी उसके नाम से ही कंपनी खोली तथा जीएसटी नंबर ले लिया।
पीड़ित के अनुसार जब इनकम टैक्स विभाग से नोटिस मिला तब उसे इस घटना की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार उसके नाम से खोली गई दो फार्म से 61 करोड़ 11 लाख 69 हजार 175 का लेनदेन किया गया। जिसके एवज में इनकम टैक्स में एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 735 रुपए का इनकम टैक्स के लिए उसे नोटिस भेजा। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि शिवम और उसके साथी मिलकर लोगों को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उनसे उनके मूल दस्तावेज ले लेते हैं। तथा उसका दुरुपयोग करके फर्जी कंपनियां खोलकर जीएसटी नंबर हासिल करते हैं। उससे आईटीसी क्लेम करके करोड़ों रुपए का धोखाधड़ी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

