Greater Noida News : सोलहवीं मंजिल से कूदकर उन्नीस वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

Jun 21, 2026 - 18:05
Greater Noida News : सोलहवीं  मंजिल से कूदकर उन्नीस वर्षीय युवती ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के अम्रपाली गोल्फ होम सोसाइटी में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि आम्रपाली गोल्फ होम सोसाइटी में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान तनिष्का तोमर पुत्री हरेंद्र सिंह तोमर उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मौके पर परिजन मौजूद हैं। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।