Ghaziabad News : प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक ने की खुदकुशी, कमरे में लटका मिला शव
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके के फ्लोरा एनक्लेव में एक युवक ने आत्महत्या कर लिया। वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके किराए के कमरे में पहुंचा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी।
सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान अमन (23) पुत्र धर्मेंद्र के रूप में हुई है। वह अमरोहा के कुआँ खेड़ा, थाना जोया का निवासी था। युवती फ्लोरा एनक्लेव में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रही है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे अमन ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कै लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके अनुसार आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। शव को पंखे से उतारकर पंचनामा भरा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवती से भी पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि अगर इस मामले में मृतक के परिजन कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।

