Ghaziabad News : थार चालक ने मारी पुलिस की पीआरवी वैन में टक्कर, होमगार्ड की मौत, कांस्टेबल घायल

Aug 13, 2026 - 09:20
Aug 13, 2026 - 09:20
Ghaziabad News : थार चालक ने मारी पुलिस की पीआरवी वैन में टक्कर, होमगार्ड की मौत, कांस्टेबल घायल
Symbolic Image

Noida/Ghaziabad News : नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में तैनात पीआरबी के कमांडर और पायलट को एक लाल रंग के थार जीप के चालक ने थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बहरामपुर के पास 12 अगस्त की शाम को टक्कर मार दिया। इस घटना में पीआरबी मोटरसाइकिल पर तैनात होमगार्ड की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट घायल कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने आज सुबह को थाना रिपब्लिक क्रॉसिंग में दर्ज कराई है।

 पुलिस उपायुक्त नगर (गाजियाबाद) धवल जायसवाल ने बताया कि नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में तैनात पीआरबी को 12 अगस्त की शाम के समय गौर सिटी दो में एक घटना की सूचना मिली। पीआरबी मोटरसाइकिल पर कमांडर के रूप में तैनात कांस्टेबल प्रवीण तथा पायलट होमगार्ड कपिल कुमार 40 वर्ष दुपहिया वाहन पर सवार होकर नेशनल हाईवे -9 के रास्ते गौर सिटी -2 के लिए चले। बहरामपुर पुलिस चौकी के पास एक लाल रंग की थार जीप (यूपी -14 डी एफ-0500) के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीआरबी वाहन (यूपी 32-डीजी-9619) में जोरदार टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रवीण कुमार और पायलट कपिल कुमार को गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए एसजेएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान पायलट कपिल कुमार की देर रात को मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि घायल कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने आज इस मामले में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस थार के नंबर के आधार पर उसके चालक की तलाश कर रही है।