Ghaziabad News : अज्ञात महिला की हत्या कर शव को फेंका
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव के जंगल में एक 20 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। खेत में शव घसीटने के निशान मिले हैं। महिला के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या को गई है।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। कुछ लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि हत्या कहीं और करके शव को काजीपुरा के जंगल में फेंका गया है। उधर शव की हालत देखकर दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

