Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत

Apr 5, 2026 - 14:59
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत
Symbolic Image

Noida News : विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई है।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि हाजरा बेगम निवासी सेक्टर 76 आम्रपाली सोसाइटी उम्र 45 वर्ष अपने घर के बाहर से गुजर रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि जगदेव पुत्र राम उचित उम्र 53 वर्ष थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राम मनोहर पुत्र मुन्नीलाल ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा भाई नारायण प्रसाद सेक्टर 69 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में काम करता था। पीड़ित के अनुसार वह ट्रांसपोर्ट नगर के गेट से जैसे ही निकला तभी एक अज्ञात वाहन चालक में उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात को अशोक कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा चचेरा भाई गणेश शंकर फेस -दो स्थित कंपनी से काम करके जा रहा था, तभी कचहरी कट के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।