Noida News : सस्ते दर पर प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला एक गिरफ्तार

Nov 22, 2024 - 10:54
Noida News : सस्ते दर पर प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला एक गिरफ्तार
Noida News : नोएडा के सेक्टर-36 मे स्थित एक प्रॉपर्टी को आधे रेट में दिलवाने के नाम पर 69 लाख 16 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को उसके ऑफिस से ही गिरफ्तार किया।
Noida News :
सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल नोएडा) राजीव गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-63 पुलिस द्वारा अरविंद नाम के आरोपी को पकड़ा गया है। उसके खिलाफ जून के महीने में शिकायत दी गई थी। आरोपियों ने पीड़ित को एक प्लॉट दिखाया था। जिसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक थी। इस प्लॉट को आधे दाम में दिलवाने के नाम पर उन्होंने रुपये लिए और उसके बाद रजिस्ट्री नहीं करवाई। पीड़ित को प्रॉपर्टी के साथ उसके रुपये भी वापस नहीं मिले तो उसने इस बारे में जानकारी की, जिसके बाद उसे पता चला कि आरोपी जिस प्लॉट को बेच रहे थे, वे उसके मालिक ही नहीं है। उसके मालिक की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।