Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले 6 लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 6 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Sector 63 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर- 63 क्षेत्र में रहने वाले भूपेंद्र पुत्र किशन चंद मूल निवासी जनपद इटावा उम्र 23 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले भारत वर्मा पुत्र रामदास वर्मा उम्र 28 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर रात आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के टेकजोन-4 में रहने वाले सुमित कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह उम्र 21 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में ही रहने वाले सोनू कुमार सैफी पुत्र पवन कुमार उम्र 22 वर्ष ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
Police Station Sector 113 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 75 स्थित गोल्फ सिटी सोसाइटी में रहने वाले ऋषि कुमार पुत्र अरुण कुमार उम्र 21 वर्ष ने अपनी सोसाइटी के सोलहवें फ्लोर स्थित फ्लैट से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : उन्होंने बताया कि अमन पुत्र देशराज (21 वर्ष ) ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत मे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से जनपद आगरा के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

