Jewar News : महिला के साथ अश्लील हरकत, विरोध करने पर गाली गलौज
Jewar News : थाना जेवर में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति उसके साथ अश्लील हरकत करता है। जब उसने विरोध किया तो उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा जेवर में रहने वाली एक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मोहल्ले में रहने वाला जीतू पुत्र शीशपाल उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। आते- जाते वह उसके साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करता है। जब महिला ने पुलिस से शिकायत करने की बात की तो उसने उसके साथ गाली-गलौज पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

