Noida News : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय ने एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह हत्या मात्र 300 रूपए की लेनदेन के चलते हुई थी।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने आज बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट की अदालत ने मंगलवार की शाम को हत्या के मामले के आरोपी हबीबपुर गांव निवासी विजय हरिकिशन को दोषी पाते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस पर 20 हजार रुपए का अर्थदण्ड भी लगाया है। उन्होंने बताया कि ईकोटेक -3 थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2023 के 9 मार्च को रामावतार नामक व्यक्ति की आरोपी विजय ने हत्या कर दी थी। यह हत्या मात्र 300 रूपए के लिए की गई थी। उसके पेट में आरोपी ने चाकू मार कर हत्या की थी। मृतक के भाई ज्ञान सिंह ने इस मामले मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने सुनवाई के दौरान आरोपी को दोषी पाया तथा उसे सजा सुनाई।

