Noida News : फैक्ट्री में काम करते समय श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

May 5, 2026 - 23:44
Noida News : फैक्ट्री में काम करते समय श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करते समय श्रमिक की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से जनपद बलिया के रहने वाले संजय उम्र 45 वर्ष परिवार के साथ कुलेसरा गांव में रहते थे। वह फेस-दो स्थिति एक कंपनी में काम करते थे। काम करते समय उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें उनके साथियों ने ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।