Noida News : बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटी ने लगाया हत्या का आरोप

May 5, 2026 - 23:49
Noida News : बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटी ने लगाया हत्या का आरोप
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक 65 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनकी बेटी ने आशंका व्यक्त की है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले जयचंद भाटी उम्र 65 वर्ष की बीमारी के चलते मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक ने दो शादी की थी। पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दूसरी महिला से शादी की, जिसके पांच बच्चे हैं। वह दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी मौत की सूचना पाकर सलारपुर गांव पहुंची उनकी पहली पत्नी की बेटी ने आशंका व्यक्त की है कि उनकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी मौत बीमारी के चलते हुई है।