Noida News : शेयर मार्केट मे निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड डीआईजी से 26 लाख की ठगी

Aug 9, 2024 - 23:09
Aug 9, 2024 - 23:25
Noida News : शेयर मार्केट मे निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड डीआईजी से 26 लाख की ठगी
Symbolic Image

Noida News : शेयर बाजार मे ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर सीमा सुरक्षा बल के एक रिटायर्ड डीआईजी के साथ साइबर जालसाजों ने 34 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने की पुलिस से की है। पुलिस उन खातों की जांच कर रही है जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है। हालांकि पुलिस ने ठगी के आठ लाख रुपए पीड़ित को वापस करा दिए हैं।

Noida News

साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत डीआईजी ग्रेनो निवासी प्रमोद कुमार आनंद ने बताया कि मार्च महीने में उन्हें साइबर ठगों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया और शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर लाखों की कमाई का झांसा दिया। झांसे में आने के बाद शिकायतकर्ता ने कई बार में 34 लाख रुपए की रकम निवेश कर दी। प्रारंभिक चरण में शिकायतकर्ता को कुछ मुनाफा भी हुआ। हालांकि जब पीड़ित ने रकम निकालने का प्रयास किया तो जालसाज और रकम निवेश करने का दबाव बनाने लगे। ठगी की आशंका होने पर पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने ग्रुप से बाहर कर दिया। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है