Noida News : सोसाइटी की चौदहवीं मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या

May 22, 2026 - 19:55
Noida News : सोसाइटी की चौदहवीं मंजिल से कूदकर  महिला ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 135 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने ऊंचाई से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि 22 मई को शाम के समय पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 135 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले अपने रिश्तेदार के फ्लैट में रहने के लिए श्रीमती लिली टंडन उम्र 35 वर्ष आई थी। उन्होंने आज दोपहर को अपने फ्लैट के 14वें मंजिल से अज्ञात कारण से नीचे को छलांग लगा दिया। उन्होंने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कुछ समय पहले महिला का अपने पति से तलाक हो गया था। वह पति से अलग होकर दिल्ली स्थित अपने घर पर रहती थी। सेक्टर 135 स्थित सोसाइटी में उनके एक रिश्तेदार का फ्लैट था, जिसकी चाबी महिला के पास भी रहती थी। वह अक्सर यहां पर भी आकर रहती थी। घटना के समय घर पर महिला अकेली थी। सिर्फ घर पर घरेलू सहायिका थी। पुलिस ने घरेलू सहायिका से भी बातचीत की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।