Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों के साथ बदमाशों ने की लूटपाट

Oct 13, 2026 - 13:02
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों के साथ बदमाशों ने की लूटपाट
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुई लूटपाट की घटनाओं में बदमाशों ने तीन लोगों को अपना शिकार बनाया। बदमाशों ने इनसे सोने की चेन, मोबाइल फोन, नगदी आदि लूट लिया।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बीती रात को प्रमोद महतो ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 44 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी महिला मित्र अंजलि को एक आईफोन खरीद कर दिया था। अंजलि सेक्टर 50 स्थित एक ज्वेलर की दुकान पर काम करती हैं। वह ऑटो रिक्शा से सवार होकर सेक्टर 50 स्थित ज्वेलरी में काम करने के लिए जा रही थी, तभी सेक्टर 41 के पास से अज्ञात बदमाशों ने उनका कीमती आईफोन लूट लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर 

Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र से सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता के साथ मारपीट कर लूट करने का मामला प्रकाश में आया है। अधिवक्ता का आरोप है कि चार अज्ञात बदमाशों ने रात के समय उसके साथ मारपीट की तथा उसके पास रखी हुई 75 हजार रुपए की नगदी तथा करीब सवा लाख रुपए कीमत का पेन लूट लिया। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की। इस मामले को लेकर अधिवक्ता ने आज पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात की है। अधिवक्ता रामकिशोर के अनुसार वह सेक्टर 27 में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के यहां आए थे। जब वह वहां से निकल रहे थे तभी यह घटना हुई। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को प्रतीक्षा गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा भाई सूर्यांश गुप्ता पुत्र अमरचंद गुप्ता अम्रपाली प्रिंसले स्टेट सोसायटी सेक्टर 76 के पास खड़ा था, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसके गले से लगभग 12 ग्राम वजन की सोने की चेन लूट लिया। पीड़िता के अनुसार उसके भाई ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।