Noida News : सीढ़ियों से गिरकर एक व्यक्ति की मौत
Noida News : थाना फेस -1 क्षेत्र के सेक्टर आठ में रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति आज सुबह को अपने घर पर सीढियों से गिर गए। उनके जीजा ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि मृतक का नाम अशोक दास उम्र 35 वर्ष है। उन्होंने बताया कि उनके जीजा कमलेश ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

