Noida News : छत से गिरकर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : थाना फेस- 1 क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले एक 46 वर्षीय व्यक्ति आज सुबह को संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गए। उनके परिजनों ने गंभीर हालत में उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।
थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि भोला उम्र 46 वर्ष हरौला गांव में रहते थे, वह एक फैक्ट्री में काम करते थे। वह मदिरा पीने के आदि थे। आज सुबह को वह संदिग्ध परिस्थितियों में अपने मकान की छत से नीचे गिर गए। उनके भाई और आस-पड़ोस के लोगों ने उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वही थाना सेक्टर -49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव अगाहपुर गांव के पास मिला है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है।
थाना रबूपुरा क्षेत्र के मुरादगढी गांव में रहने वाली एक 20 वर्षीय महिला ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पूजा देवी पत्नी दलबीर सिंह उम्र 20 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

