Jewar News : लुटेरी दुल्हन का शिकार हुआ रिटायर्ड फौजी लाखों रुपए के जेवरात, नगदी और कीमती सामान लेकर रफूचक्कर

Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम रोई में रहने वाला एक व्यक्ति लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। लुटेरी दुल्हन अपने परिवार जनो के साथ मिलकर उसके लाखों रुपए कीमत के जेवरात, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jewar News :
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार सिंह पुत्र भरत सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह आर्मी से रिटायर्ड हैं। उनकी मुलाकात सुभाष नामक एक व्यक्ति के साथ हुई ,जो चाचली गांव का रहने वाला है। सुभाष ने उसकी शादी प्रिया निवासी जनपद मथुरा से तय की। 12 जुलाई वर्ष 2024 को प्रिया उसकी मां सती, बहन हेमा, चाचा कान्हा उसके घर पर आए ,और कहने लगे कि उनकी बेटी बेसहारा है। हम अपनी बेटी प्रिया की आपके साथ शादी करना चाह रहे हैं। चारों लोगों ने रिश्ता तय किया।
पीड़ित के अनुसार कपड़ा सामान आदि के नाम पर 30 हजार रुपए नगद लेकर चारों चले गए। उसके बाद प्रिया का फोन आया कि और सामान खरीदने के लिए पैसों की जरूरत है। पीड़ित ने उसे 80 हजार रुपए दे दिया। पीड़ित के अनुसार 16 जुलाई वर्ष 2024 को सभी ने मिलकर प्रिया से उसकी शादी करवाई। प्रिया उसके साथ उसके घर पर रहने लगी। पीड़ित के अनुसार 17 अगस्त 2024 को जब वह काम से बाहर गए थे तभी उनकी पत्नी प्रिया, उसकी मां सती, चाचा कान्हा , बहन हेमा उसके पीछे पीड़ित के घर में आए तथा इन लोगों ने घर में रखे हुए लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात चुरा लिया। और वहां से प्रिया को साथ लेकर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार कुछ दिन बाद प्रिया का फोन आया कि वह उसे 10 लाख रुपए देगा तो वह वापस ससुराल आएगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पूछताछ के दौरान उसे पता चला कि प्रिया इन लोगों के साथ मिलकर पहले भी तीन-चार लोगों से शादी कर चुकी है, तथा उन लोगो का सामान, गहना, नगदी आदि चोरी कर चुकी है। पीड़ित का आरोप है कि यह एक ठगो का गिरोह है। ये लोग सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे प्रिया की शादी करवाते हैं, तथा उनके घर से सोने चांदी के जेवरात नगदी चोरी कर लेते हैं