Jewar News : महिला ने दर्ज करवाया बहू और उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा

Sep 5, 2024 - 11:54
Jewar News : महिला ने दर्ज करवाया बहू और उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा
Google image

Jewar News : थाना जेवर में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके बेटे मोनू शर्मा की पत्नी और ससुराल को लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।

Jewar News : 

 थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन्ना देवी पत्नी कृष्ण कुमार शर्मा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके बेटे मोनू शर्मा की शादी गीता पुत्री वेदराम के साथ हुई। शादी के बाद से ही मोनू के ससुराल वाले और बहू गीता उसे परेशान करते हैं। बहू अपने भाइयों के कहे अनुसार चलती है। कभी भी लड़ाई झगड़ा करके अपने मायके चली जाती है। 8 महीने से वह अपने मायके में थी। पीड़िता के अनुसार गीता रक्षाबंधन के नाम पर उसके बेटे मोनू को अपने मायके ले गई। वहां पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि गीता अपने मायके से वापस घर आई। और फिर से लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार 21 अगस्त को गीता ने अपने भाइयों को उसके घर पर बुलाया। उसके भाई सत्येंद्र, सतबीर ,धर्मेंद्र, दिनेश आदि उसके घर पर आए। उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट की। महिला के अनुसार इन लोगो ने उसके साथ मारपीट कर उसके घर में रखें सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया।