Jewar News : पड़ोसी पर महिला ने लगाया बलात्कार करने का आरोप

Jun 28, 2024 - 10:49
Jewar News : पड़ोसी पर महिला ने लगाया बलात्कार करने का आरोप
Google image

Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जेवर में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति के काम पर जाने के बाद पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसके घर में आया तथा उसने उसके साथ जबरन बलात्कार किया, और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता के अनुसार आरोपी अश्लील वीडियो का आधार पर उसके साथ डेढ़ साल से लगातार बलात्कार कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jewar News : 

 पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कस्बा जेवर में रहने वाली एक महिला ने बीती रात को पुलिस से शिकायत की है कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली, तथा उसकी वीडियो के आधार पर वह उसके साथ करीब डेढ़ वर्ष से लगातार बलात्कार कर रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसकी अश्लील वीडियो को उसके पति और अन्य लोगों को दिखाने का भय दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि जब इस बात की जानकारी उसके पति को मिली तो उसने उसे छोड़ दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। जांच की जा रही है।