Noida News : ग्रेनो वेस्ट के निवासियों ने किया प्रदर्शन, कहा मेट्रो के बगैर वोट नहीं

Jan 29, 2024 - 13:36
Noida News : ग्रेनो वेस्ट के निवासियों ने किया प्रदर्शन, कहा मेट्रो के बगैर वोट नहीं
ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो परियोजना के लिए प्रदर्शन करते स्थानीय निवासी

 Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थानीय निवासियों ने सामाजिक संस्था नेफोवा के बैनर तले मेट्रो परियोजना को स्वीकृत देने की मांग को लेकर आज एक मूर्ति चौक पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान धरना-प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासियों का कहना था कि सरकार एक तरफ क्लीन व ग्रीन एनर्जी पर जोर दे रही है, दूसरी तरफ मेट्रो जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं की देरी पर खामोश है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो के सिविल स्ट्रक्चर के लिए वर्ष 2020 के बाद चार बार निविदा निकल चुकी है। इसके बावजूद अभी तक संशोधित डीपीआर में ही एनएमआरसी के अधिकारी अटके हैं। एक दशक में भी एक प्लान न बनाने वाली संस्था के सहारे विकास का खाँचा खींचने का प्रयास कितना सफल होगा। यह वर्तमान सरकार के जिम्मेदार नेताओं के लिए विचारणीय विषय है। इस दौरान निवासियों ने साफ शब्दों में कह दिया कि वे लोकसभा चुनाव के दौरान मेट्रो के बगैर प्रत्याशियों को वोट नहीं देंगे।
Noida News : ग्रेनो वेस्ट के सभी क्षेत्रों में सार्वजानिक परिवहन की व्यवस्था के लिए निवासी एक मूर्ति चैक पर जुटे और प्रदर्शन किया। इस दौरान रोहित मिश्रा ने कहा कि यहां के निवासी कई हफ्तों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। ऐसा लग रहा है कि जनप्रतिनिधियों को लाखों लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं। वहीं दीपांकर कुमार ने मेट्रो की जरुरत पर बल देते हुए कहा कि इससे न केवल रोज लाखों कार्य के घंटे बचेंगे, बल्कि धुंए में उड़ते ईंधन पर जो विदेशी मुद्रा भारत सरकार का बर्बाद हो रहा है उसमें भी भरी कमी आएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो का काम शीध्र शुरू नहीं किया गया तो यहां की जनता लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को वोट नहीं देगी।

 Noida News : नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि एक दशक से अधिक समय हो गया लेकिन इस क्षेत्र में सार्वजानिक परिवहन नगण्य है। यह क्षेत्र देश का सबसे जबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला इलाका होने वाला है। सरकार को अविलम्ब, इलेक्ट्रिक बस से सेक्टरों को जोड़ना चाहिए, साथ ही मेट्रो के लिए पुरानी निविदा के आधार पर निर्माणकर्ता का चयन कर कार्य आरम्भ करना चाहिए। धरना-प्रदर्शन के दौरान महेश यादव, अशोक श्रीवास्तव, सीपी शर्मा, अनुराग खरे, रवीन्द्र सिन्हा, कुंदन श्रीवास्तव, अनुराग सिन्हा, एलडी शर्मा, योगेश श्रीवास्तव, मुकेश गोयल, पवन कुमार चौधरी, शैलेश कुमार सिंह, रंजना सिंह, अखिलेश झा, आरसी भट्ट, एमडी ध्रुववंशी, चंदन सिन्हा, अनूप दूबे, दीपक गुप्ता, राकेश रंजन सहित अन्य ने मेट्रो का कार्य शुरू न होने पर और अधिक उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।