Greater Noida News : ताबड़तोड़ गोली चलाकर युवक की हत्या
Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र में बीती रात को अज्ञात बदमाशों ने एक युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वैदपुरा गांव के रहने वाले दीपक नागर 28 वर्ष पुत्र अशोक नागर बुधवार की देर रात को अपने घर से बाहर जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। उन्हें 6 गोली लगी है। उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बदमाश मौके से भाग गए हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसी जानकारी मिली है कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। उनको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

