Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना फेस- तीन क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले ओंकार सिंह (43) पुत्र बसंत सिंह ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले आमिर (30) पुत्र याकूब हाजी निवासी ग्राम हैबतपुर में बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले अजय (23) पुत्र नन्हे ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वह मूल रूप से जनपद बदायूं के रहने वाले थे।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले वाली श्रीमती रामकली साहू (24) ने अपने फ्लैट से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है।

