Noida News : 7 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक 7 वर्षीय बच्चे के साथ एक 19 वर्षीय व्यक्ति ने कुकर्म किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक 7 वर्षीय बच्चे के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले कबीर उम्र 19 वर्ष ने बीती रात को जबरन कुकर्म किया। बच्चे ने अपने घर वालों को आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि बुधवार को परिजनों ने घटना की शिकायत थाना सेक्टर 39 पुलिस से की। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी कबीर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

