Noida News : सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
Noida News : थाना फेस -वन क्षेत्र के गोल चक्कर के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि सुनील कुमार यादव पुत्र चरित्र यादव उम्र 42 वर्ष दिल्ली के नारायण गांव के रहने वाले थे। वह गोल चक्कर के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर बीती रात को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

