Noida News : उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों का किया नागरिक अभिनंदन

Noida News : आगामी त्यौहार शिवरात्रि और होली पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सेक्टर-49 में पुलिस और व्यापारियों की एक बैठक हुई।
त्यौहारों पर आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस व व्यापारियों की हुई बैठक
Noida News : बैठक में एसीपी सव्या गोयल ने व्यापारियों से कहा कि सभी लोग शांति पूर्ण तरीके से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शिवरात्रि और होली का त्यौहार मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील कि की वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दे एवं स्थानीय पुलिस का सहयोग करें, जिससे सभी आगामी त्यौहार सकुशल संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने का प्रयास करता है, तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को दें। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
Noida News : वहीं बैठक में एसीपी सव्या गोयल ने सभी व्यापारियों का परिचय लिया। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने नोएडा के विभिन्न बाजारों में सुरक्षा से संबंधित समस्याओं की जानकारी एसीपी को दी। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल से प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कुछ समस्याएं अधिकारियों के समक्ष समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि नोएडा के प्रमुख बाजारों में रात्रि गश्त को और बढ़ाया जाए। अवैध वेडिंग जोन बंद करने के साथ ही त्यौहार वाले दिन में नॉन वेज की दुकानें शहर में बंद कराई जाए। प्रदेश सचिव मनीष शर्मा ने सेक्टर-51 में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अपने विचार साझा किए। प्रदेश महामंत्री प्रवीन गर्ग ने कहा कि पुलिस वालों की बदौलत हम लोग सुरक्षित है। पुलिस के कारण ही कुछ दिन पहले हमारे एक व्यापारी सुरक्षित अपने घर पहुंचा है। जिला सचिव और बरौला अध्यक्ष शिवा चौहान ने कहा कि सभी नागरिक और व्यापारी हमेशा आपके आभारी रहेंगे।
Noida News : बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों का नागरिक अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि जब भी व्यापारियों की कोई समस्या होती है तो एसीपी सव्या गोयल और थाना सेक्टर-49 प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े होते हैं और कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सफलता पूर्वक करते हैं।