Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले 7 लोगों ने की आत्महत्या

May 11, 2026 - 11:57
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले 7 लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 7 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र के सेक्टर पी-3 में रहने वाली शुभकामना हलधर उम्र 15 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि सेक्टर 10 में रहने वाले राजेश सिंह पुत्र दिनेश सिंह उम्र 28 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद पूर्णिया बिहार के रहने वाले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- तीन के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शशि शेखर मिश्रा पुत्र वकील मिश्रा उम्र 25 वर्ष मूलनिवासी जनपद गोरखपुर जो कि थाना फेस- 3 क्षेत्र के मामूरा गांव में किराए के मकान में में रहते थे, उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में रहने वाले उत्तम राय पुत्र सचिन उम्र 39 वर्ष ने बीती रात को अज्ञात कारण के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में ही रहने वाले शिवदेस शर्मा पुत्र राम तेज शर्मा उम्र 26 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेक्टर 48 में रहने वाले संजीव उम्र 15 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेस-वे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि आदित्य कुमार सिंह पुत्र आनंद कुमार सिंह उम्र 40 वर्ष जोकि सेक्टर 135 मे स्थित एक सोसाइटी में रहते थे तथा एक नामी कंपनी में काम करते थे। वह मूर्छित अवस्था में रविवार को अपने फ्लैट में मिले। उनके परिजनों ने घर का दरवाजा तोड़कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारण का पता चलेगा।