Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर ठेकेदार की मौत

May 11, 2026 - 11:45
Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर ठेकेदार की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 142 में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग से गिरकर 65 वर्षीय ठेकेदार की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मोहम्मद मुस्तफा पुत्र गयासुद्दीन उम्र 65 वर्ष मूल निवासी जनपद मालदा पश्चिम बंगाल सेक्टर 142 से स्थित एक निर्माणाधीन भवन में ठेकेदार के रूप में काम करते थे। वह भवन के ऊपर खड़े होकर मजदूरों से काम करवा रहे थे, इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया, तथा वह ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।