Dadri News : ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत
Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र के कोट पुल के पास एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवा को आज सुबह को टक्कर मार दिया। सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dadri : थाना दादरी के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीमेंट से भरा एक ट्रक आज सुबह को कोट पुल के पास से गुजर रहा था, वहां से जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार सचिन पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम छोलस उम्र 22 वर्ष को उसने टक्कर मार दिया। उन्होने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार युवा गंभीर रूप से घायल हो गये। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

