Noida News : अज्ञात व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाकर की आत्महत्या

May 11, 2026 - 12:12
Noida News : अज्ञात व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाकर की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने आज सुबह को छलांग लगा दिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को प्राप्त हुई है।

Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर- 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि आज सुबह को थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 63 के ईलेक्ट्रोनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने आज सुबह को ऊपर से नीचे छलांग लगा दिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।