Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवती समेत 5 लोगों ने की आत्महत्या

Jun 17, 2024 - 18:00
Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवती समेत 5 लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic image

Noida News : जनपद के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 5 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है।

Noida News : 

 पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले सलिल पुत्र यशबीर सिंह उम्र 24 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुमारी मधु पुत्री चमन सिंह उम्र 16 वर्ष निवासी दनकौर ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में रहने वाले विवेक दुबे पुत्र अभय दुबे उम्र 47 निवासी निठारी गांव ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले अक्षय सिंह पुत्र मुकेश सिंह उम्र 25 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत मे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र में रहने वाली निशा पत्नी सोनू ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।