Noida News : पिज़्ज़ा बनाते समय लगाया थूक, आरोपी गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 22 में स्थित पिज़्ज़ा की दूकान में काम करने वाले कर्मचारी द्वारा पिज़्ज़ा बनाते समय उसमें थूक लगाया गया। इस बात की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पुलिस ने आज कार्रवाई करते उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने थाने पहुंचकर आज विरोध प्रदर्शन जताया।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि 10 मई की शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें सेक्टर 22 स्थित पिज़्ज़ा की दूकान में काम करने वाले कर्मचारी द्वारा पिज़्ज़ा बनाते समय अनुसूचित कृत्य (थूक लगाया) किया गया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया को संज्ञान में लेकर पुलिस ने कार्रवाई की तथा आज इस घटना को कारित करने वाले मुजम्मिल पुत्र साकिर निवासी ग्राम गिझौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसकी उम्र 30 वर्ष है। उन्होंने बताया कि पुलिस इससे से पूछताछ कर रही है।

