Noida News : पटरी पर सो रहे 30 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
Noida News : थाना फेस -3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गोल चक्कर के पास सड़क किनारे पटरी पर सो रहे एक 30 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि गांव गढ़ी चौखंडी गोल चक्कर के पास आटो स्टैंड पर सड़क किनारे पटरी पर सो रहे एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आज तड़के कुचल दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदि था तथा वह कई बार शराब पीकर पटरी पर सो जाता था। उन्होंने बताया कि गोल चक्कर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से उक्त घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

