Noida News : चलती कार में लगी आग
Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के रजनीगंधा चौराहे के पास आज रात को एक चलती हुई कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू करके जल गई। मौके पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जन हानि नहीं है।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रजनीगंधा चौराहे के पास मंगलवार की रात को एक चलती हुई कार में अज्ञात कारण से आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। उन्होंने बताया कि जब कार में आग लगी तो कार चालक चलती हुई कार से कूद गया था।

